अनुदेशक मानदेय वृद्धि G.O: उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संविदा के आधार पर कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि के संबंध में। – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संविदा के आधार पर कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि के संबंध में।

महोदया,

उपर्युक्त विषय के संबंध में अवगत कराना है कि प्रदेश में 06 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने हेतु लागू निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मुख्य विषयों-भाषा, विज्ञान एवं गणित, सामाजिक विज्ञान हेतु न्यूनतम 03 अध्यापकों की व्यवस्था किये जाने का मानक निर्धारित किया गया है एवं इसके साथ ही अध्यापक छात्र अनुपात 1:35 का बनाये रखने का निर्देश भी निहित है। सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत परिषदीय उच्च प्रथिमिक विद्यालयों में संविदा के आधार पर लगभग कुल 24,717 अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं, जिनको सम्प्रति रूपये 9000/- प्रतिमाह की दर से वर्ष में 11 माह के मानदेय का भुगतान किया जा रहा है।

2-इस संबंध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अंशकालिक अनुदेशकों को वर्तमान में प्राप्त हो रहे मानदेय की धनराशि रु0 9000/-प्रतिमाह को सम्यक विचारोपरान्त बढ़ाते हुए दिनांक 01 अप्रैल, 2026 से नियत मानदेय रु० 17,000/- प्रतिमाह की दर से वर्ष में 11 माह तक दिये जाने के संबंध में निर्णय लिया गया है।

कृपया उपर्युक्त निर्णय/आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का कष्ट करें

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment