विधान भवन रक्षक के170 पद भर्ती में आवेदन 9 जून से – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विधान भवन रक्षक और विधान भवन आग्निक / अग्निरक्षक के 170 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए 9 से 29 जून तक आवेदन लिए जाएंगे और संशोधन 6 जुलाई तक किया जा सकेगा। आवेदन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर ऑनलाइन लिए जाएंगे। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई। भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। इसके स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया जाएगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment