बीएसए ने दिखाई हरी झंडी विद्यार्थियों ने निकाली रैली – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


जरवलरोड। जरवल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अब्दुल्लापुर में शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि बीएसए आशीष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बीएसए, बीईओ जरवल अरविंद बहादुर सिंह और मिहींपुरवा के अजीत सिंह ने की। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

बीएसए ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन विद्यालयों में कराएं।

विद्यालय परिसर में नीम का पौधा रोपित किया गया। वहीं नई कक्षा में नामांकन कराने आए बच्चों का टीका-चंदन लगाकर स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सविता सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

एआरपी विनय शुक्ला, संतोष, अभिषेक श्रीवास्तव, विनय सिंह, शिक्षक नेता आसिफ अली, गिरीश यादव, कल्पना मिश्रा, संतोष गुप्ता, मधुलिका वर्मा, शुभम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment