प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के दौरान कुछ जिलों से नकल की आशंका से जुड़ी गंभीर जानकारी सामने आई है। मूल्यांकन केंद्रों द्वारा बोर्ड को भेजी गई रिपोर्ट में कई उत्तरपुस्तिकाओं में संदिग्ध समानताएं पाई गई हैं।
बताया जा रहा है कि करीब एक हजार उत्तरपुस्तिकाओं में लिखावट, शब्दों और उत्तर देने के तरीके में असामान्य समानता देखी गई है। इस कारण संबंधित परीक्षार्थियों के परिणाम फिलहाल रोक दिए गए हैं।
बोर्ड प्रशासन ने इन उत्तरपुस्तिकाओं को विस्तृत जांच के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों से मंगवाकर मुख्यालय में भेज दिया है। यहां एक विशेष समिति द्वारा पूरे मामले की जांच की जाएगी।
जांच प्रक्रिया के तहत जरूरत पड़ने पर संबंधित छात्रों को भी बुलाया जा सकता है, ताकि लिखावट और तथ्यों का मिलान कर सच्चाई सामने लाई जा सके। समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे परिणाम जारी करने या अन्य कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






