सौगात: प्रदेश की 70 हजार छात्राओं को मिलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रयागराज। उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत छात्राओं को स्कूटी देने को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को विधानसभा चुनाव से पहले धरातल की तैयारी तेज हो गई है। मेधावी छात्राओं को उस प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत बनाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से महत्वाकांक्षी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के लिए छात्राओं की सूची बनाई जा रही है।

इस महत्वाकांक्षी योजना का सर्वाधिक लाभ ग्रामीण इलाके की छात्राओं को होगा। आमतौरों पर उच्च शिक्षा के लिए दूर दराज के कॉलेज जाने वाली ग्रामीण इलाके की छात्राओं को रोजाना कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्कूटी की सुविधा से छात्राओं को दूर कॉलेज आने-जाने में आसानी होगी और समय भी बचेगा, जिससे वह अन्य कार्यों के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।

खास बात यह है कि छात्राओं को ईंधन पर खर्च वहन करने और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरित की जाएगी। एक स्कूटी लगभग 55 हजार रुपये की पड़ रही है।

इस तरह से 400 करोड़ रुपये में 72,727 स्कूटी पड़ेगी। कुछ बजट आवंटन और बढ़े हुए मूल्य के हिसाब से अधिक छात्राओं का लाभ मिल सकता है। हालांकि अभी लाभार्थियों की संख्या कम-ज्यादा नहीं हो सकती। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण भी माना जा रहा है कि छह महीने के अंदर स्कूटी वितरण हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मार्च 20 (आठ मार्च) को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था। शासन स्तर पर चयन प्रक्रिया के साथ ही स्कूटी वितरित करने के लिए 11 मार्च 2025 को अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया था। हालांकि पिछले साल कोई ठोस पहल नहीं हो सकी थी। शिक्षा निदेशक के अपर सचिव विभाग द्वारा विश्वविद्यालय एवं अन्य संस्थानों से पिछले साल स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष में पढ़ने वाली छात्राओं की सूची मांगी है। स्कूटी वितरण में सभी वर्ग की छात्राओं का ध्यान रखा जाएगा। जिस प्रकार स्नातक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक, एससी, एसटी, दिव्यांगों को आरक्षण का लाभ मिलता है, उसी प्रकार स्कूटी वितरण में भी सभी वर्ग की छात्राओं को लाभ दिया जाएगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment