परिषदीय विद्यालयों में हर माह तय होंगे पढ़ाई सुधारने के लक्ष्य

primarymaster.in


परिषदीय विद्यालयों में हर माह तय होंगे पढ़ाई सुधारने के लक्ष्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए अब हर महीने सुधार के लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षक संकुल की मासिक बैठकें स्कूलों में ही आयोजित की जाएंगी। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मार्च तक दोपहर 1 से 3 बजे तक होगी बैठक

निर्देशों के अनुसार, मार्च तक शिक्षक संकुल की बैठक दोपहर एक बजे से तीन बजे तक आयोजित होगी। वहीं, अप्रैल से सितंबर तक बैठक का समय दोपहर 12 बजे से दो बजे तक रहेगा। यदि महीने के तीसरे मंगलवार को अवकाश होता है, तो बैठक अगले कार्यदिवस में आयोजित की जाएगी।

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों की अलग-अलग बैठक

हर महीने अलग-अलग विद्यालयों में बैठक आयोजित होगी। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की बैठकें अलग-अलग होंगी। इन बैठकों में शिक्षक अपने अच्छे कार्यों, नए प्रयोगों, पढ़ाने के प्रभावी तरीकों और सामुदायिक सहयोग से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।

बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने पर रहेगा जोर

बैठक में बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता विकसित करने के लिए पाठ योजनाओं में केस स्टडी, वाद-विवाद और समस्या समाधान जैसी गतिविधियों को शामिल करने पर चर्चा होगी। साथ ही, प्रत्येक बैठक में अगले महीने के लिए पढ़ाई में सुधार के मापने योग्य लक्ष्य तय किए जाएंगे।

इन अधिकारियों की भागीदारी भी होगी जरूरी

निर्देशों के अनुसार, डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर, जिला समन्वयक, एसआरजी और एआरपी को प्रत्येक माह कम से कम एक बैठक में शामिल होना होगा।

इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों के बीच बेहतर शैक्षणिक समन्वय स्थापित करना, नवाचारों को बढ़ावा देना और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।

परिषदीय विद्यालयों में हर माह तय होंगे पढ़ाई सुधारने के लक्ष्य

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Floria — Gardening & Landscaping WordPress Theme Florian – Responsive Personal WordPress Blog Theme Floristy – Florist & Flower Boutique Elementor Template Kit Floury Cake & Pastry Elementor Template Kit Flow – Creative Blog WordPress Theme Flow-Flow – WordPress Social Stream Plugin Flow Gallery – Multimedia Gallery WordPress Plugin Flowto – Startup & SaaS WordPress Theme Flowtrist – Flower Boutique & Florist Elementor Template Kit Floy – Interior Design & Architecture Elementor template kit