जून-जुलाई में भी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे शिक्षक, DIOS ने अपने जिलों में जारी किए आदेश – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 यूपी में आने वाले जून-जुलाई में माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। दोनों माह में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के कारण बेसिक एवं माध्यमिक के शिक्षकों के जिला मुख्यालय छोड़ने पर रोक रहेगी। जिले स्तर पर कई डीआईओएस द्वारा अपने जिलों में इस तरह के आदेश जारी किए गए हैं।

दरअसल, जून-जुलाई में लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा से लेकर पुलिस भर्ती, जीआईसी परीक्षा समेत आधा दर्जन से अधिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ऐसे में जनगणना में पसीना बहा रहे शिक्षक ग्रीष्मावकाश का भी लाभ नहीं उठा सकेंगे।

 माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को गर्मी की छुट्टियों के दौरान अपने जिले से बाहर निकलना आसान नहीं होगा। आकस्मिक एवं वैध कारण होने पर ही ये जिला विद्यालय निरीक्षक की अनुमति के बाद ही जिला मुख्यालय से बाहर जा सकेंगे। कारण, कई जिलों में इनके जिला मुख्यालय से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। आदेशों में कारण यही बताया गया है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान प्रदेश के सभी 75 जिलों में कई बड़ी परीक्षाएं आयोजित होनी हैं।

जानकारों के अनुसार, जिले में लेखपाल, आईएएस, बीएड, आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा और यूपीटेट की प्रवेश परीक्षाएं कराई जानी है। मसलन, लेखपाल भर्ती की प्रवेश परीक्षाएं 21 मई को कराई जाएंगी। सिविल सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा 24 मई को होगी जबकि बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को दो पाली में कराई जानी है। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की प्रवेश भर्ती परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में कराई जाएगी। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा 14 जून को होगी। वहीं यूपीटेट की प्रवेश परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को कराई जाएंगी।

जिला मुख्यालय छोड़ने को देनी होगी लिखित जानकारी

यदि किसी प्रधानाचार्य, शिक्षक अथवा शिक्षणेत्तर कर्मी को किसी आवश्यक काम से जिले के बाहर जाना होगा, तो उसे विभाग को लिखित में जानकारी देने के साथ ही अनुमति लेना जरूरी होगा। आदेश जारी किए जाने के बाद भी यदि कोई जिले से बाहर बिना अनुमति के जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment