शिक्षामित्र का मानदेय रोका, 19 को पूरे स्टॉफ की सुनवाई – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

उन्नाव,   नींद की गोली खाने से सहायक शिक्षिका की बिगड़ी तबियत के मामले में बीएसए ने शिक्षामित्र का अग्रिम आदेशों तक मानदेय अवरूद्ध कर दिया है। पूरे स्टॉफ को सुनवाई के लिए 19 मई को बुलाया भी है। बीएसए ने बताया कि शिक्षामित्र का पक्ष सुना गया है। जिससे पूरी तरह से संतुष्ट न होने पर मानदेय रोकने की कार्रवाई तय की गई है। अब पूरे स्टॉफ की सुनवाई करुंगा। उसके बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।14 मई को दोपहर 12:15 पर प्राथमिक विद्यालय बदरका प्रथम सिंकदरपुण कर्ण में कार्यरत सहायक शिक्षिका नरजिस सुल्ताना ने विद्यालय में नींद की गोलियों खा ली थी।

 जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रधान शिक्षिक की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अचलगंज ले जाया गया। वहां से हालत नाजुक होने पर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। नींद की गोलियां खाने से पहले शिक्षिका ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर शिक्षामित्र पर गंभीर आरोप लगाए थे। बीएसए ने जारी नोटिस में कहा था कि खण्ड शिक्षा अधिकारी सिकंदर कर्ण को प्रधान शिक्षिका ने 12 फरवरी 2026 को शिकायत की थी फिर भी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। बीएसए ने कहा था प्रसारित वीडियो में प्रदर्शित स्थिति व बीईओ कर्ण की रिपोर्ट में अत्यन्त परेशान व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण नरजिस सुल्ताना द्वारा ऐसा कृत्य करने का मामला प्रतीत हो रहा है। बीएसए ने इन आरोपों पर शिक्षामित्र की शुक्रवार को तीन बजे कार्यालय में सुनवाई की।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment