श्रावस्ती/बहराइच। प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने के बाद जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला। रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार एवं विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित सम्मान समारोह में अनुदेशकों को डेमो चेक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शिक्षकों ने भाग लिया तथा सरकार के फैसले का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। वक्ताओं ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अनुदेशक बच्चों को विभिन्न विषयों की शिक्षा देकर उनकी प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पहले अनुदेशकों को मात्र 7 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था, जिसे वर्ष 2015 में बढ़ाकर 8470 रुपये किया गया। इसके बाद वर्ष 2019 में यह 9 हजार रुपये हुआ और अब इसे बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। अनुदेशकों ने इसे सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए खुशी जाहिर की।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह वृद्धि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अनुदेशकों की सेवाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और अनुदेशकों के सहयोग से ही शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और बच्चों को बेहतर भविष्य मिल सकेगा।
सम्मान समारोह में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों अनुदेशकों को प्रतीकात्मक डेमो चेक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






