*CENSUS 2027 : नहीं होगी दोहरी गिनती!*
📌 जहाँ सामान्य रूप से रहते हैं, वहीं होगा आपका रिकॉर्ड!
📍खास बातें:-
1️⃣ दो मकान हो सकते हैं, लेकिन गिनती केवल एक स्थान पर होगी।
2️⃣ विवाहित बेटी की गणना सामान्यतः ससुराल में होगी।
3️⃣ नौकरी या पढ़ाई के लिए बाहर रहने वालों की गणना वहीं होगी जहाँ वे रह रहे हैं।
4️⃣ किरायेदारों का अलग रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
5️⃣ अलग रसोई = अलग परिवार माना जाएगा।
📍महत्वपूर्ण बातें:-
▪️गलत या फर्जी जानकारी देने पर जनगणना कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है।
▪️गलत जानकारी देने या सवालों का जवाब देने से मना करने पर ₹1000 तक जुर्माने का प्रावधान है।
▪️यदि जनगणना कर्मी अनुचित सवाल पूछे, निजी जानकारी साझा करे या गलत जानकारी भरे तो उसके खिलाफ 3 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
▪️किसी को नहीं बतानी है OTP
आपकी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए साइबर सुरक्षा और एन्क्रिप्शन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
▪️किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।
▪️किसी को भी OTP साझा न करें।
▪️प्रगणक की पहचान उनके QR कोड वाले पहचान पत्र से सुनिश्चित करें।
▪️जनगणना पूरी होने के बाद आपको 11 अंकों की SEID मिलेगी, जो ‘H’ अक्षर से शुरू होगी।
▪️जानकारी भरते समय ध्यान रखें
यदि सोलर पैनल और सामान्य बिजली दोनों हों, सोलर के कारण मीटर में शून्य रीडिंग आती हो तो सोलर का विकल्प चुनें।
▪️यदि घर के कुछ कमरों में टाईल्स लगी हों और कुछ में न हों, तो प्रमुख सुविधा के आधार पर जानकारी भरें।
▪️भोजन से जुड़े सवालों में जिस अनाज का सबसे अधिक उपयोग होता है, उसी श्रेणी को चुनें।
▪️डिजिटल मैप पर घर ढूंढने में परेशानी हो तो 100 मीटर के दायरे में लोकेशन पिन करें।
▪️ जनगणना दो चरणों में होगी
पहला चरण: मकान सूचीकरण व मकानों की गणना (22 मई से 20 जून 2025 तक)
▪️कोई भी घर नहीं छोड़ा जाएगा, प्रगणक हर घर तक पहुंचेंगे।
▪️एक प्रगणक को लगभग 800 आबादी और 150 से 180 घरों की गणना करनी होगी।
▪️गैर-आवासीय क्षेत्रों में करीब 350 भवनों की गणना की जाएगी।
▪️दूसरा चरण: व्यक्तिगत और जातिगत जनगणना (9 फरवरी 2026 से शुरू)
▪️इसी चरण में व्यक्तिगत और जातिगत जनगणना की जाएगी।
▪️अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।
▪️बेघर परिवार जो खुले में रहते हैं उनकी गणना दूसरे चरण में होगी।
हर नागरिक की सही जानकारी देश के सही विकास की आधारशिला
सही जानकारी दें – देश के विकास में भागीदार बनें।
जनगणना कर्मियों का सहयोग करें और जागरूक नागरिक बनें। 🇮🇳
#Census2027 #जनगणना2027 #DigitalCensus #IndiaCensus
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






