CENSUS 2027 : ​नहीं होगी दोहरी गिनती! – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 *​CENSUS 2027 : ​नहीं होगी दोहरी गिनती!*

📌 ​जहाँ सामान्य रूप से रहते हैं, वहीं होगा आपका रिकॉर्ड!

📍​खास बातें:-

 1️⃣ ​दो मकान हो सकते हैं, लेकिन गिनती केवल एक स्थान पर होगी।

2️⃣ ​विवाहित बेटी की गणना सामान्यतः ससुराल में होगी।

3️⃣ ​नौकरी या पढ़ाई के लिए बाहर रहने वालों की गणना वहीं होगी जहाँ वे रह रहे हैं।

4️⃣ ​किरायेदारों का अलग रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

5️⃣ ​अलग रसोई = अलग परिवार माना जाएगा।

📍​महत्वपूर्ण बातें:-

▪️​गलत या फर्जी जानकारी देने पर जनगणना कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है।

▪️​गलत जानकारी देने या सवालों का जवाब देने से मना करने पर ₹1000 तक जुर्माने का प्रावधान है।

▪️​यदि जनगणना कर्मी अनुचित सवाल पूछे, निजी जानकारी साझा करे या गलत जानकारी भरे तो उसके खिलाफ 3 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।

▪️​किसी को नहीं बतानी है OTP

​आपकी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए साइबर सुरक्षा और एन्क्रिप्शन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

▪️​किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

▪️​किसी को भी OTP साझा न करें।

▪️​प्रगणक की पहचान उनके QR कोड वाले पहचान पत्र से सुनिश्चित करें।

▪️​जनगणना पूरी होने के बाद आपको 11 अंकों की SEID मिलेगी, जो ‘H’ अक्षर से शुरू होगी।

▪️​जानकारी भरते समय ध्यान रखें

​यदि सोलर पैनल और सामान्य बिजली दोनों हों, सोलर के कारण मीटर में शून्य रीडिंग आती हो तो सोलर का विकल्प चुनें।

▪️​यदि घर के कुछ कमरों में टाईल्स लगी हों और कुछ में न हों, तो प्रमुख सुविधा के आधार पर जानकारी भरें।

▪️​भोजन से जुड़े सवालों में जिस अनाज का सबसे अधिक उपयोग होता है, उसी श्रेणी को चुनें।

▪️​डिजिटल मैप पर घर ढूंढने में परेशानी हो तो 100 मीटर के दायरे में लोकेशन पिन करें।

▪️ ​जनगणना दो चरणों में होगी

​पहला चरण: मकान सूचीकरण व मकानों की गणना (22 मई से 20 जून 2025 तक)

▪️​कोई भी घर नहीं छोड़ा जाएगा, प्रगणक हर घर तक पहुंचेंगे।

▪️​एक प्रगणक को लगभग 800 आबादी और 150 से 180 घरों की गणना करनी होगी।

▪️​गैर-आवासीय क्षेत्रों में करीब 350 भवनों की गणना की जाएगी।

▪️​दूसरा चरण: व्यक्तिगत और जातिगत जनगणना (9 फरवरी 2026 से शुरू)

▪️​इसी चरण में व्यक्तिगत और जातिगत जनगणना की जाएगी।

▪️​अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

▪️​बेघर परिवार जो खुले में रहते हैं उनकी गणना दूसरे चरण में होगी।

​हर नागरिक की सही जानकारी देश के सही विकास की आधारशिला

​सही जानकारी दें – देश के विकास में भागीदार बनें।

जनगणना कर्मियों का सहयोग करें और जागरूक नागरिक बनें। 🇮🇳

#Census2027 #जनगणना2027 #DigitalCensus #IndiaCensus

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment