लखनऊ। प्रदेश के राजकीय और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी जेईई) 2 जून से 9 जून के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में बनाए गए 175 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) माध्यम से संपन्न होगी।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन मॉक टेस्ट लिंक भी जारी कर दिया गया है, जिससे छात्र परीक्षा पैटर्न को समझ सकें और तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें।
परिषद के अनुसार, प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 4,25,210 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
अभ्यर्थी अधिक जानकारी और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट
www.jeecup.admissions.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





