जनगणना ड्यूटी से अनुपस्थित शिक्षकों का रुकेगा वेतन, बीएसए ने जारी किए सख्त निर्देश – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। बीएसए अनिल कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संचालित किया जा रहा है, जिसके लिए प्रगणक और सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।

बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने अब तक ड्यूटी किट प्राप्त नहीं की है अथवा जनगणना कार्य में अनुपस्थित हैं, उनका वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध किया जाए।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी नियुक्त कर्मचारी समय पर अपनी जिम्मेदारी निभाएं और निर्धारित कार्य को गंभीरता से पूरा करें।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment