📍 #tet अनिवार्यता से सम्बंधित #सजल_देब केस की सुनवाई टली..!!
🔺 #रिव्यू के फैसले के लिए भी #जुलाई तक करना पड़ सकता है इंतजार।
✅ #त्रिपुरा सरकार बनाम #सजलदेब केस के सुनवाई की सम्भावित तिथि 17.07.2026 ।
📌 हमने स्प्ष्ट बोला था कि फिलहाल तो जबतक #रिव्यू का रिजर्व आर्डर अपलोड नहीं हो जाता अर्थात जबतक पुनर्विचार याचिका के सुरक्षित फैसले का आदेश सार्वजनिक नहीं हो जाता तबतक “सजल देब & त्रिपुरा सरकार” की सुनवाई संभव नहीं है।
✅ वही हुआ, संभावित लिस्ट में नाम होते हुए भी जब 22.05.2026 को सुनवाई के लिए मेन लिस्ट सुप्रीमकोर्ट के बेबसाइट पर जारी हुआ तो उसमें “त्रिपुरा सरकार बनाम सजल देब” केस नहीं था और फिर #29May का सम्भावित डेट दिखाने लगा था और अब #17July 2026 को चला गया।
📢 हम फिर कह रहे हैं कि जबतक 13.05.2026 का रिजर्व फैसला आ नहीं जाता अर्थात बेबसाइट पर अपलोड नहीं हो जाता तब तक #त्रिपुरा सरकार बनाम सजल देब केस की सुनवाई की संभावना न के बराबर है।
📌 हमारे उपरोक्त कथन के ठोस आधार हैं। आप सभी को ध्यान होगा कि मा० न्यायाधीश दीपंकर दत्ता जी ने “त्रिपुरा सरकार बनम सजल देब” केस की सुनवाई के दौरान कई बार टिप्पणी की थी कि पहले हम टेट अनिवार्यता से जुड़े पुनर्विचार याचिका को सुन लेते हैं फिर इसको सुनेंगें।
📌 इसलिए अब जब कि 13.05.2026 को मा० दीपंकर दत्ता जी ने 01सितंबर_2025 के टेट अनिवार्यता आदेश के खिलाफ दायर सभी पुनर्विचार याचिका को एक साथ सुन लिया है तो स्वाभाविक है कि उसके निर्णय आने के पश्चात ही उससे जुड़े त्रिपुरा केस को सुनेंगे।
📍 #रिव्यू के फैसले के लिए #जुलाई माह तक करना पड़ सकता है इंतजार।
🎯 अब जब “सजल देब बनाम त्रिपुरा” केस की अगली संभावित सुनवाई की डेट #17जुलाई 2026 है तो यह प्रबल संभावना है कि यदि 29-30 मई तक “रिव्यू” का फैसला नहीं आता है तो फिर #15July के आस-पास ही #टेट अनिवार्यता पर दायर #रिव्यू(पुनर्विचार याचिका) पर 13.05.2026 को हुए ऐतिहासिक बहस का सुरक्षित फैसला सार्वजनिक हो।
👉 टेट अनिवार्यता से प्रभावित देश के प्रत्येक शिक्षक साथी आश्वस्त रहें..
“देर से ही सही लेकिन दुरुस्त फैसला आएगा”। 👍👍
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


