लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयन प्रक्रिया, दिशानिर्देश व समयसारिणी जारी कर दी गई है। इसके लिए पात्र शिक्षक 07 से 30 जून तक प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शिक्षक आवेदन के साथ अपना पोर्टफोलियो भी देंगे। पुरस्कार के लिए केवल नियमित रूप से कार्यरत शिक्षक-शिक्षिका ही पात्र होंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम 15 साल की नियमित सेवा और सेवानिवृत्ति में कम से कम पांच साल की अवधि शेष होनी चाहिए।
बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि संविदा शिक्षक, शिक्षामित्र, सेवानिवृत्त शिक्षक व पूर्व में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत शिक्षक पात्र नहीं होंगे। 01 से 20 जुलाई तक जिला चयन समितियां प्राप्त आवेदनों का परीक्षण, अभिलेख सत्यापन व मूल्यांकन
15 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षक प्रेरणा पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन
करेंगी। चयनित आवेदनों को राज्य चयन समिति को भेजा जाएगा। राज्य स्तर पर 01 से 14 अगस्त तक पुनर्मूल्यांकन, प्रस्तुतीकरण व साक्षात्कार होगा।
शिक्षकों का मूल्यांकन 100 अंकों पर किया जाएगा। इसमें विद्यालय में नामांकन वृद्धि, ड्रॉपआउट में कमी, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति, नवाचार आधारित शिक्षण, डिजिटल तकनीक के प्रयोग, विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों, सामुदायिक सहभागिता व विद्यालय विकास में योगदान जैसे मानक हैं। वस्तुनिष्ठ मानकों के लिए 40 अंक, प्रदर्शन आधारित गतिविधियों के लिए 40 अंक और प्रस्तुतीकरण व साक्षात्कार के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





