21 शिक्षकों को मिली ग्लोबल रैंकिंग – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 लखनऊ विश्वविद्यालय के 18, भाषा विवि के एक और एकेटीयू के दो शिक्षक विश्व के टॉप पांच फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए हैं। एससीआई रैंक ग्लोबल की जारी सूची में विज्ञान विषयों से जुड़े संकाय सदस्यों को स्थान मिला है।

सूची में लखनऊ विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग से प्रो. पूनम टंडन, प्रो. राजीव मनोहर, प्रो एके सिंह, प्रो. चंद्रकिरण गौतम, प्रो. अमृतांशु शुक्ला, प्रो विवेक कुमार सिंह, तथा प्रो. सतेंद्र पाल सिंह शामिल हैं। रसायन विज्ञान से प्रो. नरेंद्र कुमार सिंह और डॉ. शशि बाला, जंतु विज्ञान से प्रो. मोनिशा बनर्जी, जैव रसायन से प्रो. सिद्धार्थ कुमार मिश्रा और डॉ. आशुतोष सिंह, सांख्यिकी से प्रो. शशि भूषण, गणित एवं खगोल विज्ञान से प्रो. राजेंद्र प्रसाद, तथा वनस्पति विज्ञान से प्रो. शालिनी श्रीवास्तव, प्रो. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. अजेय सिंह और बायोकेमेस्ट्री की डा. मधु कामले को इस वैश्विक सूची में स्थान मिला है।

वैश्विक रैंकिंग में प्रो. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. शशि बाला, प्रो. पूनम टंडन, प्रो. शशि भूषण,प्रो. मोनिशा बनर्जी, प्रो. अमृतांशु शुक्ला, प्रो. चंद्रकिरण गौतम, प्रो. राजीव मनोहर, प्रो. एके. सिंह, प्रो. सतेंद्र पाल सिंह, प्रो. सिद्धार्थ कुमार मिश्रा, विवेक कुमार सिंह, प्रो. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. अजेय सिंह, प्रो. नविंद्र कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, प्रो. शालिनी श्रीवास्तव को जगह मिली।

अरुण तिवारी और डा. अनुज कुमार शर्मा को भी स्थान

एकेटीयू के वैज्ञानिकों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के घटक संस्थान सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज एवं इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के दो शिक्षकों ने विश्व की प्रतिष्ठित साइंस जर्नल ग्लोबल साइंटिफिक इंडेक्स में स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। आई ई टी के प्रोफेसर एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एचओडी प्रोफेसर अरुण तिवारी एवं सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के मेकाट्रोनिकस के एसो प्रोफेसर डॉ अनुज कुमार शर्मा, ने यह उपलब्धि हासिल की है। भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने भी ग्लोबल इंडेक्स में जगह बनायी है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment