शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों को जून का मिलेगा पूरा मानदेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार जून माह का पूरा मानदेय दिया जाएगा। समग्र शिक्षा के तहत संचालित एसएनए (Single Nodal Agency) स्पर्श प्रणाली के संचालन में हो रही देरी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
यह व्यवस्था केवल शिक्षामित्रों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि समग्र शिक्षा से जुड़े सभी संविदा कर्मचारी, सेवा प्रदाता कार्मिक, बीआरसी तथा केजीबीवी के सेवा प्रदाता कर्मचारियों पर भी लागू होगी।
राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जून माह में संबंधित कार्मिकों को पूरा मानदेय/वेतन का भुगतान किया जाए।
निर्देश के अनुसार, जून में किए गए अतिरिक्त भुगतान का 15 दिनों का समायोजन जुलाई माह के भुगतान में कर लिया जाएगा। विभाग का मानना है कि नई भुगतान प्रणाली के संचालन में तकनीकी और प्रशासनिक विलंब के कारण कर्मचारियों के मानदेय पर असर नहीं पड़ना चाहिए, इसलिए यह अंतरिम व्यवस्था लागू की गई है।
इस फैसले से प्रदेश के हजारों शिक्षामित्रों, अंशकालिक अनुदेशकों और समग्र शिक्षा से जुड़े संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें जून माह का पूरा मानदेय समय पर प्राप्त हो सकेगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





