लखनऊ। प्रदेश में निपुण लक्ष्य को कक्षा तीन से पांच तक विस्तार देने के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने विशेष प्रशिक्षण शुरू किया है। बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) आधारित पांच दिन का राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण सोमवार को इंदिरानगर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर सभागार में शुरू किया गया। इसमें भाषा व गणितीय दक्षताओं के विकास के लिए प्रभावी कक्षा-कक्ष क्रियान्वयन पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने राज्य संदर्भ समूह (एसआरजी) व डायट मेंटर्स से कहा कि निपुण भारत मिशन का लक्ष्य हासिल करने में मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका निर्णायक होगी। आप सभी मिशन के सारथी हैं। कक्षा-कक्ष में जो बदलाव आएगा, उसकी नींव यहीं से तैयार होगी।
उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन के लिए मिशन मोड में काम करें। इसका विस्तार कक्षा तीन से आगे हो रहा है, इसके लिए चर्चा शुरू करें। नए सत्र की शुरुआत हो रही है। इसमें पेयर लर्निंग, सभी बच्चों के नामांकन आदि पर फोकस होकर काम करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि कक्षा-कक्ष में भाषा और गणितीय दक्षताओं के विकास के लिए प्रभावी शिक्षण रणनीतियों को लागू करना आवश्यक है। इस अवसर पर समग्र शिक्षा के वरिष्ठ विशेषज्ञ आनंद पांडेय आदि उपस्थित थे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





