प्रयागराज : हाईस्कूल परीक्षा 2026 में इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्ह परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने तीन दिन बढ़ा दी है। अब 30 जून की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
अभी तक अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित थी, लेकिन मोहर्रम के अवकाश व माह के चतुर्थ शनिवार के अवकाश के कारण अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम 23 अप्रैल को घोषित किया गया था। इसके बाद अर्ह परीक्षार्थियों को इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने का अवसर दिया गया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






