लखनऊ, पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण और टीईटी अनिवार्यता को खत्म करने की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच की 19 दिवसीय जनजागरण यात्रा का सोमवार को केजीएमयू में भव्य समापन हुआ।
अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ‘बन्धु’ ने कहा कि पुरानी पेंशन, निजीकरण और टीईटी की अनिवार्यता खत्म होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानीं गई, तो 25 सितंबर को लखनऊ में दिल्ली जैसी ऐतिहासिक व विशाल रैली में प्रदेश भर के कर्मचारी और शिक्षक प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराएंगे।
ये भी पढ़ें – UPTET Admit Card 2026 Date: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड Link, कब, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड
ये भी पढ़ें – जनगणना मानदेय 2026: सभी जिलों में पहुंची धनराशि, तहसील स्तर पर प्रक्रिया शुरू, जल्द हो सकता है भुगतान
अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी और शिक्षा स्वास्थ्य महासंघ के सत्येंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारियों और युवाओं के हक में अटेवा संघर्ष कर रहा है। साथ ही विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने और निजीकरण रोकने की मांग की।
डॉ. मनोज पाण्डेय और डॉ. कमल ऊसरी ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता के कारण बुढ़ापे में शिक्षक मानसिक रूप से परेशान हैं, इसलिए इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। इस अवसर पर हरि शंकर राठौर, रजत प्रकाश, सुनील वर्मा, विजय विश्वास और नरेंद्र वर्मा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






