जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों को 3% डीए बढ़ोतरी का मिल सकता है लाभ, 50 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को राहत की उम्मीद – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रयागराज। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जुलाई 2026 से महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW, आधार वर्ष 2016=100) के उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है। यदि जून 2026 का सूचकांक अनुमान के अनुरूप रहता है, तो जुलाई से डीए में 3 फीसदी की वृद्धि संभव मानी जा रही है।

महंगाई भत्ते की संभावित बढ़ोतरी का यह आकलन लंबे समय से डीए की गणना का विश्लेषण कर रहे एजी ब्रदरहुड, कार्यालय महालेखाकार के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने किया है। उनके अनुसार सातवें वेतन आयोग के तहत यह बढ़ोतरी मूल वेतन और मूल पेंशन पर लागू होगी, जिससे लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स लाभान्वित हो सकते हैं। इसके अलावा कई राज्यों के कर्मचारी और पेंशनर्स पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

हरिशंकर तिवारी ने बताया कि डीए की गणना औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर की जाती है। यदि जून 2026 का सूचकांक स्थिर रहता है, तो जुलाई 2025 से जून 2026 तक के 12 महीनों का औसत 427.608 रहने का अनुमान है। इस औसत के आधार पर महंगाई भत्ता 63.58 प्रतिशत बैठता है। वर्तमान में देय 60 प्रतिशत डीए को घटाने पर 3 प्रतिशत की शुद्ध वृद्धि बनती है।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि जून 2026 के सूचकांक में 14 अंकों की वृद्धि होती है, तो डीए में 4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव हो सकती है। वहीं यदि सूचकांक में 21 अंकों की कमी आती है, तो महंगाई भत्ते की वृद्धि 2 प्रतिशत तक सीमित रह सकती है।

हालांकि, महंगाई भत्ते की अंतिम दर केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद ही तय होगी। फिलहाल यह उपलब्ध CPI-IW आंकड़ों के आधार पर किया गया संभावित आकलन है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment