। उप्र. शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (टीईटी) दो, तीन व चार जुलाई को होगी। गुरुवार से शुरू हो रही परीक्षा में लखनऊ के 46 केन्द्रों पर 76720 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने शांतिपूर्वक व सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए 92 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। परीक्ष केन्द्रों पर सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
एडीएम प्रशासन ने बताया कि गुरुवार व शुक्रवार को दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगी। प्रत्येक पाली में 19734 अभ्यर्थी शामिल होंगे। चार जुलाई को एक पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 17518 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिले में 46 केन्द्रों के लिए 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। चारबाग रेलवे व बस स्टेशन तथा आलमबाग बस स्टेशन पर हेल्प डेस्क रहेगी। अभ्यर्थियों के रुकने के लिए अस्थाई रैन बसेरा बसेला बनाने के लिए नगर निगम को निर्देश दिया है।
डीएलएड अभ्यर्थी कोर्ट की अनुमति से देंगे परीक्षा
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने डीएलएड (ओडीएल) अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत दी है। कहा है कि 31 मार्च 2015 से पूर्व सेवा में ऐसे अभ्यर्थियों जिन्होंने 18 माह का डीएलएड (ओडीएल) पूरा किया है को यूपी-टीईटी में अनंतिम रूप से सम्मिलित होने दिया जाए। अदालत के आदेश से बड़ी संख्या में ऐसे सेवारत शिक्षकों और अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत मिली है, जिनकी पात्रता 18 माह के डीएलएड (ओडीएल) को लेकर विवादित थी। हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि उनका परीक्षा परिणाम विशेष अपील के अंतिम निर्णय अथवा न्यायालय के अगले आदेश तक घोषित नहीं किया जाएगा। परिणाम न्यायालय के आदेश के अधीन रहेगा।
केंद्रों के दो मीटर तक साइबर कैफे, फोटोकॉपी, पीसीओ बंद
यूपी टीईटी सकुशल संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक दरोगा , दो सिपाही और दो महिला सिपाही को तैनात किया गया है। गोपनीय प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए अलग से सशस्त्र पुलिस बल लगाया गया है। परीक्षा ड्यूटी में 332 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
जेसीपी कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान मोबाइ, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में साइबर कैफे, फोटोकॉपी और पीसीओ बंद रहेंगे। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर भी रोक रहेगी।
सख्त सुरक्षा व्यवस्था
सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं की निगरानी के लिए विशेष टीम सक्रिय रहेगी। 46 दरोगा, हेड कांस्टेबल 92, महिला सिपाही 92 और गोपनीय सामग्री की ड्यूटी के लिए सशस्त्र 92 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






