विद्यालय में रसोइयां से अभद्रता व मारपीट

primarymaster.in


 विद्यालय में रसोइयां से अभद्रता व मारपीट

छिबरामऊ। ग्राम तुलसीपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत एक रसोइया ने विद्यालय परिसर में अभद्रता, जातिसूचक गालियां, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

ग्राम जाफराबाद निवासी फूलन देवी पत्नी संतोष कठेरिया जो कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर में रसोइया हैं । उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को विद्यालय में गांव के आलोक यादव और सुमित यादव मक्का फैला रहे थे। उन्होंने मक्का हटाने को कहा। आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और कहा कि विद्यालय में वह खाना नहीं बनेगा। शोर सुनकर प्रभारी प्रधानाध्यापक राहुल मिश्रा तथा अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाई।

विद्यालय में रसोइयां से अभद्रता व मारपीट

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment