छठवीं से कौशल विकास की शिक्षा मिले
मुक्त विवि के 21वें दीक्षांत समारोह में बोलतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
● दीक्षांत समारोह में 26 स्वर्ण पदक, 30,886 शिक्षार्थियों को मिली उपाधि
● बीएससी की छात्रा रम्या सिंह को कुलाधिपति समेत मिले चार स्वर्ण पदक
प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि पांचवीं कक्षा तक बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा मिलनी चाहिए, जबकि छठवीं कक्षा से ही कौशल विकास आधारित शिक्षा शुरू होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थी व्यवहारिक, आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुख बन सकें।
कहा कि शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जा सकता। बदलते समय में विद्यार्थियों को जीवन कौशल, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ना आवश्यक है। सत्र दिसंबर-2025 एवं जून-2026 की परीक्षाओं में सफल 30,886 शिक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं, जिनमें 17,788 पुरुष और 13,098 महिला शिक्षार्थी शामिल रहे। राज्यपाल ने उपाधियों एवं अंक प्रमाणपत्रों को डिजिलॉकर पर अपलोड कर डिजिटल रूप से जारी करने की प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





