मिड-डे मील में निकला बिच्छू 100 बच्चों की बिगडी तबीयत

primarymaster.in


 मिड-डे मील में निकला बिच्छू 100 बच्चों की बिगडी तबीयत

थाना क्षेत्र के मिरजवा वार्ड नंबर 10 स्थित मध्य विद्यालय मिर्जवा में बुधवार की दोपहर मध्याह्न भोजन (एमडीएम) खाने के बाद 100 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. मध्याह्न भोजन में कथित तौर पर मरा हुआ बिच्छू मिलने की सूचना के बाद स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में बीमार बच्चों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया, जहां सभी बच्चे इलाजरत हैं. राहत की बात यह रही कि सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल सामान्य और खतरे से बाहर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, बुधवार को मध्याह्न भोजन में बच्चों को चावल तथा आलू-चना की सब्जी परोसी गयी थी. छात्रों का आरोप है कि भोजन के दौरान सब्जी में मरा हुआ बिच्छू मिला. हालांकि तब तक अधिकांश बच्चे खाना खा चुके थे.

मिड-डे मील में निकला बिच्छू 100 बच्चों की बिगडी तबीयत

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment