Eco Clubs for Mission LiFE पोर्टल अपडेट में लापरवाही, BEO और ARP को कल शाम तक अपलोड पूरा कराने के निर्देश
समस्त BEO एवम् ARP ध्यान दें-
शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में क्लब गठन से संबंधित “Eco clubs for Mission LiFE” नोटिफिकेशन फॉर्म पोर्टल पर अपलोड किए जाने हेतु निर्देश प्रेषित किए गए हैं। पोर्टल से प्राप्त डेटा के अनुसार नोटिफिकेशन पोर्टल पर अपलोड किए जाने की प्रगति असंतोषजनक है। तत्क्रम में निम्नवत निर्देशित किया जाता है कि:
1. 2201 लक्षित विद्यालयों (2025-26) के सापेक्ष “Eco clubs for Mission LiFE” के गठन से संबंधित नोटिफिकेशन फॉर्म 1042 विद्यालयों द्वारा ही अपलोड किया गया है।
2. समस्त BEO द्वारा अपने विकासखंड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की प्रगति का अनुश्रवण करते हुए नोटिफिकेशन संबंधी सूचना अपलोड कराई जाए।
अतः निर्देशित किया जाता है कि कार्य को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करते हुए समस्त विद्यालयों से सम्बन्धित नोटिफिकेशन फॉर्म पोर्टल पर यथाशीघ्र अनिवार्य रूप कल सायं तक अपलोड कराया जाए।
आज्ञा से,
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



