एमडीएम की जांच के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत

primarymaster.in


 पिसावां, संवाददाता। पिसावां क्षेत्र के

सिकंदरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को उस समय मातम पसर गया, जब वहां तैनात सहायक अध्यापक प्रमोद गौतम की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के समय विद्यालय में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता की जांच चल रही थी, जिससे पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। गुरुवार को अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) अंबुज त्रिवेदी और विकास बाजपेयी बच्चों को परोसे जाने वाले एमडीएम की जांच करने के लिए विद्यालय पहुंचे थे।

निरीक्षण और जांच की प्रक्रिया के दौरान कुर्सी पर बैठे सहायक अध्यापक प्रमोद गौतम अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें अचानक गिरता देख मौके पर मौजद स्टाफ और शिक्षकों के हाथ-पांव फूल गए। साथी शिक्षकों ने जरा भी देर न करते हुए तुरंत मुस्तैदी दिखाई और उन्हें सीएचसी महोली लेकर पहुंचे। हालांकि, वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत होता है। घटना की खबर मिलते ही मृतक शिक्षक के परिजनों में कोहराम मच गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है, वहीं पूरे शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड गई है।

एमडीएम की जांच के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment