जिलावार बनेगी शिक्षा सुधार की रणनीति
लखनऊ: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई का स्तर बेहतर बनाने के लिए अब परख-2024 रिपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं रहेगा, बल्कि इसी के आधार पर सुधार की ठोस कार्ययोजना तैयार होगी। बेसिक शिक्षा विभाग 28 और 29 जुलाई को राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) लखनऊ में राज्य स्तरीय मंडलवार कार्यशालाएं आयोजित करेगा, जहां रिपोर्ट के निष्कर्षों का विश्लेषण कर जिलावार रणनीति बनाई जाएगी।
28 जुलाई को मेरठ और सहारनपुर, जबकि 29 जुलाई को आजमगढ़, झांसी और आगरा मंडल के अधिकारी भाग लेंगे। प्रत्येक मंडल से उप शिक्षा निदेशक/डायरेक्ट प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। कार्यशालाओं में विषयवार और कक्षावार अधिगम स्तर का विश्लेषण होगा। इसके आधार पर शिक्षण पद्धति में सुधार, आवश्यक शैक्षणिक हस्तक्षेप और जिला स्तर की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। संयुक्त निदेशक (एसएसए) डॉ. पवन सचान ने कहा कि परख-2024 शिक्षा की गुणवत्ता सुधार का आधार बनेगी और डाटा आधारित योजना से विद्यार्थियों की सीखने की उपलब्धियों में ठोस सुधार लाया जाएगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






