वीडीओ के आरक्षित पदों के लिए 200 को मौका
लखनऊ, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया और तेज कर दी है। आयोग ने शनिवार को क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत दिव्यांगता की उप श्रेणी शक्ति में ह्रास (एचएच) के खाली पदों और उत्कृष्ट श्रेणी के खाली पदों को भरने के लिए 200 अभ्यर्थियों को मौका देते हुए अनुपूरक कटऑफ जारी किया है। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया की ओर से इस संबंध में शनिवार को सूचना जारी की गई।
ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती में देरी से अभ्यर्थियों की पीड़ा का मामला अपने ‘हिंदुस्तान’ ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत ने ‘हिंदुस्तान’ से बातचीत में कहा कि अंतिम परिणाम एक माह में जारी कर दिया जाएगा। आयोग ने अंतिम परिणाम जारी करने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया है। आयोग के सचिव की ओर से शनिवार को जारी सूचना के मुताबिक एचएच वर्ग के आठ और उत्कृष्ठ खिलाड़ी श्रेणी के 192 अभ्यर्थियों के अर्हता, अभिलेख परीक्षण की अनुपूरक सूची जारी की गई है। इसके आधार पर उनके प्रमाण पत्रों का मिलान कराया जाएगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





