एक माह में गैरहाजिर मिले 94 शिक्षक-कर्मचारी

primarymaster.in


 Kushinagar News: एक माह में गैरहाजिर मिले 94 शिक्षक-कर्मचारी

पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए चलाए गए निरीक्षण अभियान में 94 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ कारण स्पष्टीकरण मांगा है। चेताया कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 25 जून से 20 जुलाई के बीच विद्यालयों निरीक्षण किया गया। इस दौरान 94 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद सभी का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश जारी करते हुए उनसे कारण बताओ नोटिस मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान तीन विद्यालय तस समय से पहले ही बंद मिले। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि विद्यालयों का बिना अनुमति बंद मिलना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्मिकों को निर्धारित समय के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा। यदि उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके विरुद्ध विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

एक माह में गैरहाजिर मिले 94 शिक्षक-कर्मचारी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Gravity Forms Import Entries GravityView – Inline Edit GravityView – Maps GravityView – Math GravityView – Multiple Forms GravityView – Ratings & Reviews GravityView – Social Sharing & SEO Great Lotus – Buddhist Temple Template Kit Grecko | Business WordPress Theme Green Box for WordPress – Manage and Sell Banners