जांच टीम स्कूल पहुंची… फिर सामने आई ऐसी सच्चाई कि 5 स्कूलों को मिला शोकॉज नोटिस
चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के स्कूलों में एमडीएम की गुणवत्ता में गड़बड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रों को एमडीएम में गड़बड़ी किए जाने तथा साफ-सफाई और एमडीएम खिलाने के बाद संबंधित स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति नदारद रहने के मामला को गंभीरता से लेते हुए एचएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
एमडीएम प्रभारी त्रिपुरारी रजक ने बताया कि स्कूलों में छात्रों को मिलने वाली एमडीएम की गुणवत्ता में गड़बड़ी तथा फल और अंडा नहीं दिए जाने सहित अन्य मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की लगातार सूचना मिलने के बाद प्राथमिक विद्यालय अरजपुर गोठ, प्रा. वि. अरजपुर मखतब, प्रा. वि. धर्मपुर हाट चंदा और कन्या प्राथमिक चिरौरी सहित आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का जांच पड़ताल किया गया। उन्होंने बताया कि संबंधित स्कूलों में नामांकित छात्रों को प्रत्येक दिन मिलने वाली मध्यान भोजन की गुणवत्ता में गड़बड़ी किए जाने और साप्ताहिक फल और अंडा वितरण में लापरवाही किए जाने तथा साफ सफाई में लापरवाही बरतने सहित अन्य मामले को एचएम से शोकाउज मांगा गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


