Flipkart बना गरीबों की लाठी! अभी खरीदें सामान और बाद में करें पेमेंट..लॉन्च की Pay Later सेवा
Online Shopping करते वक्त सबसे बड़ी दिक्कत अक्सर यही होती है कि कार्ट में सामान भरा पड़ा होता है, लेकिन जब भी आप इस खरीदारी को करने जा रहे होते हैं तो देखते हैं कि उस महीने आपका बजट कुछ टाइट होता है। Flipkart ने इसी प्रॉब्लम का हल निकाला है, वो भी अपनी आने वाली Freedom Sale से ठीक पहले ऐसा किया है। असल में, कंपनी ने एक नई Credit Service Launch की है जिसका नाम Flipkart Pay Later है, जो ग्राहकों को प्रोडक्ट तुरंत खरीदने और बाद में Flexible तरीके से Payment करने की सुविधा देती है। यह Service PayU Finance के साथ Partnership में पेश की गई है, और इसे Flipkart, Myntra और Flipkart Minutes, तीनों जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।
अपने अनुसार चुन सकते हैं इस सेवा के लाभ
Flipkart के अनुसार यह नई सेवा खरीदारों को Checkout के वक्त ज्यादा Flexibility देने के लिए बनाई गई है, चाहे वो रोजमर्रा का सामान खरीद रहे हों या स्मार्टफोन, या वह Home Appliances जैसे महंगे आइटम ही क्यों न खरीद रहे हों। खरीदारी करते समय सामान की कीमत के हिसाब से ग्राहक तीन अलग-अलग रीपेमेंट ऑप्शन चुन सकते हैं। आइए इन सभी ऑप्शन के बारे में जानते हैं।
क्या है पहला ऑप्शन?
पहला ऑप्शन है, Pay Later का, जिसमें ग्राहक को खरीद गए सामान के पैसे देने के लिए 30 दिन तक का समय मिलने वाला है। इसका मतलब है कि आप अभी सामान खरीदकर इसके पैसे 30 दिनों के बाद दे सकते हैं। दूसरा तरीका क्या है, आइए देखते हैं।
क्या है दूसरा तरीका?
दूसरे रीपेमेंट के तरीके को देखा जाए तो इसमें आपको Pay in 3 वाली सुविधा भी मिलने वाली है, इसमें होता ये है कि आप पूरे बिल के पैसे को तीन बार में पे कर सकते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो आप इसे 3 जगह बाँट सकते हैं और इसके बाद पेमेंट कर सकते हैं। आइए अब तीसरे ऑप्शन पर भी नजर डालते हैं।
क्या है तीसरा ऑप्शन?
इस तीसरे ऑप्शन में आपको 3 महीने से 12 महीने तक की EMI में पेमेंट करने का मौका मिल रहा है। इसका मतलब है कि अगर आपने अभी कोई सामान खरीदा है तो आप इसे 12 महीने तक की EMI में दे सकता है। यह पुरानी EMI व्यवस्था से मिलता जुलता ही लगता है।
किन किन चीजों पर मिल रहा है EMI ऑप्शन?
अगर आप तीसरे ऑप्शन यानि EMI ऑप्शन का इस्तेमाल करके कुछ खरीदना चाहते हैं तो आपको यह भी जान लेना चाहिए कि आखिर यह किस किस प्रोडक्ट या आइटम पर आपको मिलने वाला है। EMI Option का इस्तेमाल Smartphones, Laptops, Electronics, Furniture और Home Appliances जैसी श्रेणियों पर किया जा सकत है।
वहीं Pay Later और Pay in 3 ऑप्शन का इस्तेमाल अगर आप करना चाहते हैं तो आपको खासतौर पर Flipkart Minutes, Fashion, Beauty, Home Products और General Merchandise जैसी रोजमर्रा की शॉपिंग पर यह ऑप्शन मिलते हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






