ई-शिक्षाकोष पर शिक्षकों का विवरण अपडेट नहीं तो होगी जवाबदेही
ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों के पंजीकरण, पदस्थापन और व्यक्तिगत जानकारी अपडेट नहीं होने को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभाग के निर्देश के बाद डीपीओ स्थापना ने जिले के सभी बीईओ और लेखा सहायक-सह-डाटा इंट्री ऑपरेटरों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश जारी किया है।
निर्देश में कहा गया है कि जिन शिक्षकों का ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर पंजीकरण, पदस्थापन विवरण अथवा व्यक्तिगत सूचना अपडेट नहीं है, उनका डाटा कैप्चर फॉर्म भरवाकर दो दिनों के अंदर संबंधित कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके बाद ऐसे सभी शिक्षकों के विवरण को पोर्टल पर अपडेट कराने की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी शिक्षकों को एक सप्ताह के अंदर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपना पंजीकरण, पदस्थापन एवं व्यक्तिगत विवरण अपडेट करना अनिवार्य है।
डीपीओ स्थापना ने चेतावनी दी है कि यदि किसी शिक्षक का आवश्यक विवरण ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर निर्धारित समय के अंदर अपडेट नहीं होता है तो इसकी जवाबदेही संबंधित शिक्षक के साथ-साथ संबंधित बीईओ की भी होगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



