स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिलों में वंदे मातरम वाटिका की स्थापना होगी

primarymaster.in


 स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिलों में वंदे मातरम वाटिका की स्थापना होगी

योगी सरकार के मार्गदर्शन में वन विभाग विशिष्ट वनों की स्थापना कर रहा है। प्रदेश में बीते दिनों कई विशिष्ट वन स्थापित किए जा चुके हैं। अब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सभी 75 जनपदों में ‘वंदे मातरम् वाटिका’ स्थापित की जाएगी। यह वाटिका पर्यावरण संरक्षण के साथ ही राष्ट्रभक्ति का भी संदेश देगी। राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत हर जनपद में 150 पौधों का रोपण किया जाएगा। जनसहभागिता से इस वाटिका को बसाया जाएगा।

हर जनपद में एक चयनित स्थल पर किया जाएगा 150 पौधों का रोपण : ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 15 अगस्त को सभी जिलों में ‘वंदे मातरम् वाटिका’ स्थापित की जाएंगी। इसके लिए वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रत्येक जनपद में एक चयनित स्थान पर 150 पौधों का रोपण किया जाएगा, जो राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रकृति को समर्पित श्रद्धांजलि होगी। वन विभाग प्रत्येक जनपद में ‘वंदे मातरम् वाटिका’ विकसित करेगा। इसमें स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप छायादार, फलदार और पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर तय की जाएगी, जिससे अभियान स्थायी हरित धरोहर का रूप ले सके।

सामुदायिक जन सहभागिता का संदेश देंगे पौधे

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (सामाजिक वानिकी) दीपक कुमार ने बताया कि वंदे मातरम् वाटिका ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है। इस विशेष अभियान में आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित होगी। पौधरोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन, वंदे मातरम् फाउंडेशन, ट्रस्ट, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार, एनसीसी, एनएसएस, सरकारी विभाग सहभागी बनेंगे।

लखनऊ में वाटिका को देंगे विस्तार

अवध वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पांडेय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर कुकरैल पिकनिक स्पॉट में ‘वंदे मातरम् वाटिका’ को विस्तार दिया जाएगा। यहां अशोक चक्र बनवाया गया है, इसकी 24 तीलियों के बाहर के क्षेत्र में अशोक के पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की सुरक्षा के लिए इसके चारों तरफ फेंसिंग भी होगी। इसमें भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त/ वर्तमान के अधिकारियों समेत विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से पौधरोपण कराया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिलों में वंदे मातरम वाटिका की स्थापना होगी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Anomica – IT Solutions and Services WordPress Theme + RTL Anondho – Night Club & Event WordPress Theme Anotte – Horizontal Photography WordPress Theme Anova – SaaS & Startup Elementor Template Kit Antant – Single Property & Real Estate WordPress Theme Antar – Transportation & Logistics Elementor Template Kit Antech IT Solutions Service WordPress Theme Anteri – Concrete Services Elementor Template Kit Anterin – Car Driving Course Elementor Template Kit Antilia – Architect & Interior Design WordPress Theme