स्कूल में बच्चे अब रोज पढ़ेंगे अखबार

primarymaster.in


 अमेठी सिटी। बहादुरपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय, खैरहना के प्रधानाध्यापक ने एक नई पहल की है। अब इस विद्यालय के बच्चे रोज समाचार पत्र पढ़ेंगे। इससे बच्चों में पढ़ने का कौशल विकसित होगा। साथ ही बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी।

कायाकल्प योजना से परिषदीय स्कूलों को सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग निपुण भारत अभियान के तहत बच्चों को हिंदी और गणित में दक्ष करने की कवायद में लगा है। इसी क्रम में बहादुरपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय खैरहना के प्रधानाध्यापक अतुल कुमार ने बृहस्पतिवार से नई पहल शुरू की है। प्रार्थना सभा से पहले कक्षा 6, 7 और 8 के बच्चों को समाचार पत्र पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। खबर पढ़ने के बाद बच्चे प्रार्थना सभा में पहुंचेंगे। इसके बाद

न्यूज बुलेटिन होगी। बच्चे उस दिन की प्रमुख खबरों का शीर्षक बताएंगे। प्रधानाध्यापक का मानना है कि अखबार पढ़ने से बच्चों में पढ़ने का कौशल विकसित होगा और बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि समय के साथ जब बच्चों का ज्ञान बढ़ेगा तो अंग्रेजी के समाचार पत्र भी मंगाए

जाएंगे। इस पहल में स्कूल के स्टाफ संदीप सिंह (जिला व्यायाम शिक्षक), सहायक अध्यापक अमित पांडेय, नंद किशोर, दानिश खान, शिक्षामित्र ममता सिंह का सहयोग है। स्कूल में 160 बच्चे पंजीकृत है।

स्कूल में बच्चे अब रोज पढ़ेंगे अखबार

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment