8 बजे से जुलूस समाप्ति तक गुल रहेगी बिजली
सीवान। अगर आप 26 अगस्त को घर पर हैं और इस दौरान बिजली कार्य से जुड़े कार्य करना चाहते हैं तो अपना मोबाइल, लैपटॉप समेत बिजली के बजे से पूर्व सभी उपकरण सुबह 8 बजे से पूर्व रिचार्ज कर लें।
साथ ही गृहणियां भी सुबह 8 बजे से पूर्व घर के दैनिक कार्यों को निपटाते हुए पानी को टंकी में स्टोर कर लें, कारण कि सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर बाद तक बिजली गुल रहेगी। दरअसल, शहर समेत पूरे जिले में हजरत मोहम्मद की जयंती बुधवार को मनाई जायेगी। इस मौके पर पुराना किला मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए शेख मोहल्ला ग्यारहवीं मस्जिद तक जुलूसे मोहम्मदी निकाला जायेगा। जुलूस के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



