टाक्सिक’ का एडवांस बुकिंग में कहर, इन 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड किए ध्वस्त

primarymaster.in


टॉक्सिक का एडवांस बुकिंग में कहर, इन 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड किए ध्वस्त

गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित और यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ का रिलीज से पहले ही क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है. कई शहरों में तो ‘टॉक्सिक’ की प्री सेल में भारी डिमांड को देखते हुए शोज की संख्या भी बढ़ानी पड़ी है.

इन सबके बीच यश की इस मच अवेटेड फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही कई माइलस्टोन हासिल कर लिए हैं साथ ही कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं. चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि ‘टॉक्सिक’ ने अब तक किन किन बड़ी फिल्मों को एडवांस बुकिंग में मात दी है.

‘टॉक्सिक’ की कैसी है पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट?

‘टॉक्सिक’ को ओपनिंग डे पर देखने के लिए लोगों के बीच होड़ मची हुई है. इसी के चलते फिल्म के महंगे से महंगे टिकट भी हाथों साल सेल  हो रहे हैं. फिल्म की भारी मांग को देखते हुए कई जगहों पर टिकटों की कीमत को भी बढ़ा दिया गया है.वहीं ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग की बात करें तो

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म के मंगलवार दोपहर 12 बजे तक 9 लाख 20 हजार 706 टिकटों की सेल हुई है.

प्री सेल से फिल्म ने अभी तक बिना ब्लॉक सीटों के 32.64 करोड़ कमा लिए हैं.

जबकि ब्लॉक सीटों के साथ ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में 41.75 करोड़ की कमाई कर डाली है.

अकेले हिंदी वर्जन से इसने 16.41 करोड़ का कॉन्ट्रिब्यूशन दिया है.

टॉक्सिक’ ने इन फिल्मों को प्री टिकट सेल में दी मात

धुरंधर 2 – 53 करोड़

टॉक्सिक – 32.21 करोड़ (1 दिन बाकी)

जना नायकन – 22.26 करोड़

पेद्दी – 20.66 करोड़

द राजा साब – 15.31 करोड़

माना शंकरा वारा प्रसाद गारू – 14 करोड़+

बॉर्डर 2 – 12.5 करोड़

उस्ताद भगत सिंह – 10.49 करोड़

‘टॉक्सिक’ के बारे में 

गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के साथ ‘रॉकिंग स्टार’ यश चार साल के लंबे ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं.  ये फिल्म 1950 से 1970 के दशक के उस दौर पर आधारित है जब आजादी से पहले गोवा में पुर्तगाली शासन कमजोर पड़ रहा था. कहानी ‘राया’ नाम के एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हिंसा और धोखे के जरिए शहर की बेरहम आपराधिक दुनिया और ड्रग कार्टेल में तेजी से आगे बढ़ता है. 

फिल्म की स्टार कास्ट में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है

टाक्सिक’ का एडवांस बुकिंग में कहर, इन 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड किए ध्वस्त

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium CoachFocus – Coaching & Online Courses WordPress Theme Coachi – Coaching & Online Courses WordPress Theme Coaching – Life And Business Coach WordPress Theme Coaching - Life And Business Coach WordPress Theme Coachkit – Life Coach Elementor Template Kit Coast - Luxury Hotel & Resort Elementor Template Kit Coastal Travel and Surf Grunge Template Kit Coatro – Digital Agency Elementor Template Kit Coax – Agency And Personal About Us Elementor Template Kit Cobalt – Responsive Architect & Creatives WP Theme