चयन आयोग ने पीजीटी का पैनल और प्रतीक्षा सूची कर दिया जारी,टीजीटी संस्कृत का संशोधित परिणाम जारी
विषयों में 624 पदों का परिणाम सात जुलाई को जारी हुआ था
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) 2022 में चयनित अभ्यर्थियों का विद्यालय आवंटन बुधवार को जारी कर दिया। साथ ही पैनल में रिक्तियों की संख्या से अधिक अभ्यर्थियों (प्रतीक्षा सूची) भी जारी की गई है। इसकी लिखित परीक्षा नौ एवं दस मई को आयोजित की गयी थी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 15 से 27 जून तक कराया गया। प्रवक्ता के 18 विषयों के विज्ञापित 624 पदों का अंतिम परिणाम सात जुलाई को घोषित किया गया था। अब चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित कर विषयवार पैनल जारी किया गया है। विषयवार रिक्त पदों के सापेक्ष 25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची जारी होगी।
टीजीटी संस्कृत का संशोधित परिणाम जारी :
प्रयागराज। शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के संस्कृत विषय का संशोधित परिणाम बुधवार को जारी कर दिया।
आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार के अनुसार टीजीटी के विज्ञापित 3539 पदों के सापेक्ष अभिलेख सत्यापन में अनुपस्थित अभ्यर्थियों का चयन निरस्त करते हुए एवं हाईकोर्ट के 14 अगस्त के आदेश के अनुपालन में गठित तीन सदस्यीय समिति के विषय विशेषज्ञों का अभिमत प्राप्त करते हुए संस्कृत विषय का संशोधित चयन परिणाम घोषित किया गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



