UPTET Certificate: अब DigiLocker पर मिलेगा यूपी टीईटी का डिजिटल प्रमाणपत्र, जानें डाउनलोड करने का तरीका
यूपी टीईटी का सर्टिफिकेट जल्द ही डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगा..डिजिलॉकर app पर लॉगिन करके देख पाएंगे✅
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने निर्णय लिया है कि यूपीटीईटी (UPTET) का प्रमाण पत्र अब पहली बार भौतिक रूप से भेजने के बजाय डिजिटल रूप से DigiLocker पर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
मुख्य बातें
समय की बचत: प्रमाणपत्र सीधे डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर ऑनलाइन मिल जाएगा।
आजीवन वैधता: यह डिजिटल प्रमाणपत्र भी जीवन भर के लिए मान्य होगा।
दस्तावेज सुरक्षित: अब प्रमाण पत्र खोने या दोबारा बनवाने की कोई चिंता नहीं रहेगी।
कैसे डाउनलोड करें
डिजिलॉकर ऐप या पोर्टल पर लॉगिन करें।
डिजिलॉकर ऐप LINK
ANDRIOD👉 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digilocker.android&pcampaignid=web_share
IOS 👉https://apps.apple.com/in/app/digilocker/id1320618078
डिजिलॉकर PORTAL LINK 👉 https://www.digilocker.gov.in/
‘सर्च डॉक्यूमेंट्स’ में जाकर उत्तर प्रदेश राज्य चुनें।
यूपीटीईटी सर्टिफिकेट या मार्कशीट विकल्प पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और वर्ष दर्ज करके दस्तावेज प्राप्त करें।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




