शिक्षक भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट
प्रशासन के ADM सिटी श्री सत्यम मिश्रा जी के समन्वय से शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव श्री संजय सिंह जी से 5 सदस्यीय टीम की महत्वपूर्ण मुलाकात हुई।
मुलाकात के दौरान आयोग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नगर संवर्ग के 11,508 पदों का अधियाचन आयोग को प्राप्त हो चुका है। साथ ही, शिक्षक भर्ती से संबंधित नियमावली में संशोधन हो चुका है तथा एकेडमिक मेरिट को हटा दिया गया है।
वहीं, ग्रामीण संवर्ग के रिक्त पदों का अधियाचन 69,000 शिक्षक भर्ती प्रकरण के सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण फिलहाल एक तकनीकी समस्या में अटका हुआ है।
आयोग की ओर से प्रयास है कि ग्रामीण संवर्ग का अधियाचन भी जल्द प्राप्त हो जाए और नगर एवं ग्रामीण के पदों को शामिल करते हुए संयुक्त विज्ञापन जारी किया जा सके।
उम्मीद है कि जल्द ही शिक्षक भर्ती को लेकर सकारात्मक और बड़ा अपडेट सामने आएगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




