परिषदीय स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध

primarymaster.in


परिषदीय स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध

स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध

लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगा दी गई है। छात्रों को अब गीला, सूखा कूड़ा, ई कचरा और कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक विधि की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में एक से 31 अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके पहले 15 से 30 सितंबर तक तैयारी चरण आयोजित होगा। इस दौरान विद्यालयों में निबंध, स्लोगन, पेंटिंग, मॉडल बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

ई कचरा संग्रहण केंद्र बनाए जाएंगे

लखनऊ। प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्हें रीयूज, रिड्यूज व रिसाइक्लिंग का पालन करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने, प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि विद्यालयों में ई कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित किया जाए।

बच्चे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व क्षतिग्रस्त बैटरी को खुद न खोले, इसका ध्यान रखा जाए। अभियान के लिए सोशल मीडिया माध्यमों का भी प्रयोग किया जाए। वहीं दो से 31 अक्तूबर तक कचरा निस्तारण का क्रियान्वयन चरण आयोजित किया जाएगा। साथ ही दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया जाएगा।

परिषदीय स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Yummye – Restaurant & Wine Bar WordPress Theme Yungen | Modern Digital Agency Business WordPress Theme Yvonne – Makeup Artist WordPress Theme Zahrah – Flower Shop & Store WooCommerce Elementor Template Kit Zakat – Onepage Nonprofit Charity Help WordPress Theme Zalo fashion – WooCommerce theme Zamzam – App Landing Elementor Template Kit Zamzam - Umrah & Hajj Tour Travel Elementor Template Kit Zanine – Architecture Agency Elementor Template Kit Zank – Shoes Fashion Store WooCommerce