जनपद के 10 हजार से अधिक राज्य कर्मियों को नहीं मिलेगा अगस्त का वेतन

primarymaster.in

Updated on:


 जनपद के 10 हजार से अधिक राज्य कर्मियों को नहीं मिलेगा अगस्त का वेतन

सहारनपुर। जिले में कार्यरत 10 हजार से अधिक राज्य कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन नहीं मिलेगा। यह राज्य कर्मचारी ऐसे हैं, जो मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने से कतरा रहे हैं।

हाल ही में प्रमुख सचिव की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं कि जिन राज्य कर्मचारियों ने ब्योरा नहीं दिया कि उनका अगस्त माह का वेतन रोक लिया जाए। हालांकि पोर्टल पर व्योरा अपलोड करने के अभी दो दिन बचे हैं, लेकिन दो दिन में इतने लोगों का ब्योरा अपलोड संभव नहीं है।

सहारनपुर की बात करें तो जिले में करीब 13 हजार राज्य कर्मचारी है। हैरानी की बात यह है कि अब भी करीब 10 हजार से अधिक ऐसे राज्य कर्मचारी हैं जिन्होंने अभी तक पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्योरा अपलोड नहीं किया है। इसमें सबसे अधिक संख्या पुलिसकर्मियों की है। अब शासन की तरफ से एक ओर आदेश जारी किया गया है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले राज्य कर्मचारियों का अगस्त माह का वेतन रोक लिया जाए। मुख्य कोषाधिकारी विजय शुक्ला के अनुसार, संबंधित विभागों की तरफ से हर माह बिल भेजे जाते हैं, जिसके बाद कोषागार से उनका वेतन जारी होता है। जिस विभाग के अधिकारी या कर्मचारी ने चल

अचल संपत्ति का ब्योरा अपलोड कर दिया है उसका प्रमाणपत्र बिल के साथ जाएगा, तभी माना जाएगा कि चल संपत्ति का ब्योरा अपलोड किया गया है और वेतन जारी होगा।

जनपद के 10 हजार से अधिक राज्य कर्मियों को नहीं मिलेगा अगस्त का वेतन

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment