दो साल में दो लाख नौकरियां देंगे: योगी

primarymaster.in

Updated on:


 कानपुर, प्रसं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दो साल में दो लाख नौकरियां देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इनमें से एक लाख नौजवान पुलिस में भर्ती किए जाएंगे। 20 बेटियां भर्ती होंगी, जो शोहदों का उपचार करेंगी। योगी जीआईसी परिसर में 725 करोड़ की योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने युवाओं को लैपटॉप, स्मार्ट फोन और नियुक्तिपत्र भी बांटे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उप्र में पुलिस भर्ती चल रही है। परीक्षा में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। कोई कुछ करेगा, तो आजीवन कारावास और एक करोड़ का जुर्माना लगेगा। बिना सिफारिश व घूस के साढे़ सात साल में साढ़े छह लाख युवाओं ने सरकारी नौकरी पाई है।

‘नवाब’ ब्रांड सपा की पहचान कांग्रेस व सपा पर हमलावर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लाल इमली’ कांग्रेस के भ्रष्टाचार का स्मारक है, इसका पुनरुद्धार करेंगे। वहीं लाल टोपी वाले काले कारनामों के लिए जाने जाते हैं। योगी ने कन्नौज रेप कांड का जिक्र करते हुए कहा कि ‘नवाब’ ब्रांड ही सपा की पहचान है। यही अयोध्या में देखने को मिला। सपा नेता ने बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया और सपा मुखिया उसका समर्थन करते दिखाई देते हैं। लखनऊ में उनके गुंडे बारिश में बेटी को गिराने का काम करते हैं। हमने सदन में कहा था-इनके लिए सद्भावना नहीं, बुलेट ट्रेन चलेगी। 2017 के पहले कैसी कानून-व्यवस्था थी, सबने देखा है। इनके समय में क्या-क्या नहीं होता था? आज उप्र कानून-व्यवस्था का मॉडल तय करता है।

दो साल में दो लाख नौकरियां देंगे: योगी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment