एनपीएस में एकमुश्त राशि ज्यादा, यूपीएस में उतनी ही पेंशन अधिक, 18 साल की नौकरी में पेंशन का गणित
केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) की घोषणा की है। महाराष्ट्र ने भी अपने कर्मचारियों के लिए लागू करने का ऐलान किया है। अन्य राज्य भी इसी राह पर चल सकते हैं। ऐसे में पहले से जारी न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) और यूपीएस में से कौन फायदेमंद है, इसे लेकर बहस जारी है। वित्तीय जानकारों का कहना है कि एनपीएस में जो पैसा पेंशन फंड में जमा होता है, उसका 60% एकमुश्त लौटा दिया जाता है। बाकी 40% से हर महीने 6.99% की दर से पेंशन दी जाती है। यूपीएस में यह राशि सरकार अपने पास रखकर पेंशन दे रही है। एनपीएस में एकमुश्त 60% राशि की बैंक में एफडी कर दें तो सालाना ब्याज से एनपीएस की पेंशन भी यूपीएस के बराबर हो जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)






