मदरसा शिक्षक ने छात्र को गर्म प्रेस से दागा, गिरफ्तार – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चुन्हा स्थित मदरसा सकलैन में एक छात्र को कथित तौर पर गर्म प्रेस से दागने और बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। छात्र के शरीर पर जलने के निशान मिलने के बाद पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

आजमगढ़ निवासी कायम रजा ने आरोप लगाया है कि उनका 12 वर्षीय पुत्र अली अब्बास मदरसा सकलैन में पढ़ता है। नौ जून को उन्हें सूचना मिली कि मदरसे के शिक्षक कौशर अली ने उनके बेटे को गर्म प्रेस से दाग दिया, जिससे उसकी पीठ सहित शरीर के कई हिस्से झुलस गए और गहरे निशान पड़ गए।

पीड़ित पिता के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वह पुत्र से मिलने मदरसा पहुँचे, तो उन्हें परीक्षा का हवाला देकर मिलने नहीं दिया गया। शनिवार को दोबारा पहुँचने पर छात्र ने अपने शरीर पर जलने के निशान दिखाए।

अपराध निरीक्षक आलोक ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Premium SEO Pack – WordPress Plugin Premium subscription – Droppy online file transfer and sharing Premium URL Shortener WordPress Plugin Premiumpress Dating Theme - #1 dating theme for wordpress PressGrid Frontend Publish Reaction & Multimedia PressMart – Modern Elementor WooCommerce WordPress Theme PRESSO – Modern Magazine / Newspaper / Viral Theme Prestashop Presta Speed – database / webp / image site optiomization Presto Player Pro - Ultimate Video Player WordPress Plugin Preston | Fruit Company & Organic Farming WordPress Theme