स्कूल की लिफ्ट टूटने से 11 शिक्षक घायल

primarymaster.in


स्कूल की लिफ्ट टूटने से 11 शिक्षक घायल

सुलतानपुर। चुनहा गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल में चल रही जनगणना प्रशिक्षण से वापस जा रहे 11 शिक्षक स्कूल की लिफ्ट टूटने से घायल हो गए। सभी को भगवती ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली नगर क्षेत्र के चुनहा गांव स्थित स्कूल में दूसरे चरण की जनगणना के लिए शनिवार को कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

शाम को पांच बजे के करीब प्रशिक्षण समाप्त होने पर कुछ शिक्षक नीचे उतरने के लिए सीढ़ी के बजाए लिफ्ट में सवार हो गए। लिफ्ट कुछ दूर चलने के बाद टूट गई। इसका परिणाम हुआ कि लिफ्ट में सवार 11 शिक्षिका और शिक्षक घायल हो गए। घायलों को गोराबारिक अमहट स्थित मां भगवती हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों ने सात की हालत गंभीर बताई। इसमें छह के पैर टूटे और एक के रीढ की हड्डी में चोट आने की बात सामने आई। एक शिक्षक और शिक्षिका का दोनों पैर टूट गया है।

एसडीएम के दुर्व्यवहार से भड़के शिक्षक: हादसे के बाद जहां अफरा तफरी मची थी, वहीं मौके पर पहुंची एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया ने घायलों के प्रति हमदर्दी दिखाने की बजाय उन पर आपत्ति जनक टिप्पणी की।

यह बात शिक्षकों को बुरी लगी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय और बीएसए व अन्य अधिकारियों के समक्ष शिक्षकों ने एसडीएम के द्वारा की गई टिप्पणी से सभी को अवगत कराया। इस पर जिलाध्यक्ष ने नाराजगी जताई और अधिकारियों के समक्ष कहाकि आगे से शिक्षक तभी इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेंगे, जब एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया सार्वजनिक रूप से शिक्षकों से माफी मांगेंगी।

स्कूल की लिफ्ट टूटने से 11 शिक्षक घायल

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Unique Hover Effects – VC Addon UnityPress – Community Club WordPress Theme Univero | Education LMS & Courses WordPress Theme Universal – Corporate WordPress Multi-Concept Theme Universal – Full Multi-Purpose Android App Universh – Education Multipurpose WordPress Theme University – Education & Event and Course Theme University of Education WordPress Theme – Courses Management WP Unleash – Life Coach Elementor Template Kit Unlimited Addons for WPBakery Page Builder