यूपी: प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, 15 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव; जाने किसे क्या मिला

primarymaster.in


 प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद उनके प्रभार वाले विभाग तीन आईएएस अफसरों को दिए गए हैं। अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) के पद पर तैनाती दी गई है। इसके साथ ही उन्हें अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, मिशन निदेशक ग्रामीण पेयजल तथा परियोजना निदेशक राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ये अतिरिक्त प्रभार वाले विभाग अनुराग श्रीवास्तव पहले से ही देख रहे हैं।

मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आलोक कुमार द्वितीय को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) के पद पर तैनात करते हुए अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, एनआरआई तथा अध्यक्ष पिकप का अतिरक्त प्रभार दिया गया है।

आलोक कुमार तृतीय को प्रमुख सचिव वित्त, संस्थागत वित्त तथा वाह्य सहायतित परियोजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास नियोजन, कार्यक्रम कार्यान्वयन, आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स, नोडल अधिकारी वन ट्रिल्यन डॉलर इकोनॉमी और नोडल अधिकारी जीरो पावर्टी का दायित्व पूर्व की तरह बना रहेगा।

एम देवराज को प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक तथा महानिदेशक डा. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के साथ अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डा. एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव कृषि , कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान तथा कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन के साथ प्रमुख सचिव समन्वय तथा परियोजना निदेशक यूपीडास्प का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अजय चौहान को प्रमुख सचिव लोक निर्माण तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी उपशा के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पंधारी यादव प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी बने रहेंगे, वहीं उनसे वाह्य सहायतित परियोजना का प्रभार ले लिया गया है। योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) से प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, अमित कुमार सिंह प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), कृष्ण कुमार सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण से मंडलायुक्त झांसी बनाए गए हैं। चंद्रशेखर विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन तथा परती भूमि विकास को मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

भूपेंद्र एस चौधरी सचिव प्रशासनिक सुधार से सचिव उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग, देवेंद्र सिंह कुशवाहा प्रतीक्षारत से विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार तथा प्रवीण मिश्रा विशेष सचिव समाज कल्याण तथा सचिव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा निदेशक जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यूपी: प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, 15 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव; जाने किसे क्या मिला

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Riverflow – Creative Portfolio Elementor Template Kit RnB – WooCommerce Booking & Rental Plugin RnB – WooCommerce Bookings & Rental Plugin RoadPedal – Bicycle Store Elementor Template Kit Roast – Coffee Shop WordPress Theme Robbie & Magie – Wedding Event Invitation Elementor Template Kit Robin – Cute & Colorful Blog Theme Robor – AI and Automation Integration WordPress Theme Robust – Premium Bootstrap 4 Admin, Dashboard & WebApp Kit Template Rocket Board – Metro WordPress Theme