प्रशिक्षु सीखेंगे पढ़ाई की बारीकियां, बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश
लखनऊ। यूपी में शिक्षक बनने से पहले युवाओं को बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में बेहतर शिक्षण प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। बीटीसी प्रशिक्षुओं को परिषदीय और एडेड विद्यालयों में और बीएड के छात्रों को राजकीय और एडेड माध्यमिक विद्यालय में इंटर्नशिप की व्यवस्था की गई है।
बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि प्रशिक्षुओं के प्रायोगिक प्रशिक्षण पर जोर दिया जाए।
अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रशिक्षण की जिला स्तर पर नियमित समीक्षा करने को कहा है। इंटर्नशिप में प्रशिक्षुओं को पाठ योजना तैयार करने, कक्षा में पढ़ाने, छात्रों की सीखने की क्षमता का आंकलन करने, कक्षा प्रबंधन का बेहतर तरीके से सीखने-सिखाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रशिक्षण संस्थानों में सीखी गई चीजों को विद्यालयों में करके सीखने का बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही उनकी कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। उन्हें अभी से विद्यालयों की जरूरत और सुधार की जानकारी होगी तो वे शिक्षक बनने के बाद और बेहतर कर सकेंगे। अपर मुख्य सचिव ने युवाओं को पढ़ाई में नवाचार करने के लिए भी प्रेरित किया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


