पीईटी: एक और अभ्यर्थी डिवाइस संग गिरफ्तार
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में डिवाइस और ईयरपीस लेकर पहुंचे प्रयागराज निवासी एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है। मैनपुरी के कचहरी रोड स्थित कुं. आरसी कन्या इंटर कॉलेज केंद्र पर पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद ही सचल दल ने उसे पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, राकेश पटेल पुत्र कमलेश निवासी ढोकरी, थाना फूलपुर, प्रयागराज ने पुलिस टीम को देखकर अपने अंडरगारमेंट से छोटी डिवाइस निकालकर फेंक दी थी। परीक्षक को पहले से ही उस पर संदेह था। जाली की तरफ फेंकी गई डिवाइस बरामद कर ली गई। पूछताछ में आरोपी ने दोनों उपकरण साथ लाने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि पकड़े जाने तक वह प्रश्नपत्र हल करने में किसी तरह की मदद नहीं ले पाया था। पुलिस उसे कोतवाली ले गई। प्रधानाचार्य प्रभा कुमारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने राकेश पटेल के खिलाफ परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से एक स्मॉल डिवाइस और एक ईयरपीस बरामद हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान दो से तीन बार सघन चेकिंग की गई थी। इसके बावजूद आरोपी उपकरणों के साथ अंदर पहुंच गया। सुरक्षा में चूक होने के मामले में भी कार्रवाई होगी।
हंडिया के युवक को ले गई झांसी पुलिस
प्रयागराज। पीईटी में इलेक्ट्रानिक डिवाइस के जरिए नकल करते झांसी में शनिवार को पकड़े गए आकाश पटेल के साथी सुजीत पटेल को झांसी पुलिस रविवार को उसके हंडिया थानाक्षेत्र के सराय मंसूर गांव स्थित घर से पकड़कर अपने साथ ले गई। सूत्रों के मुताबिक आकाश ने पूछताछ में पुलिस को सुजीत के बारे में जानकारी दी थी। सुजीत की मामले में क्या भूमिका है, यह साफ नहीं हो पाई। सुजीत के पकड़े जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गौरतलब है कि शनिवार को झांसी में पकड़ा गया आकाश पटेल प्रयागराज का ही रहने वाला है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



