शिक्षिका का कत्ल कर चलती कार से फेंकी लाश
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र के एक निजी स्कूल की शिक्षिका की हत्या कर उसकी लाश देवरिया में चलती कार से फेंक दी गई। शिक्षिका का शव देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्हौली गांव के बाहर झाड़ियों में मिला। शनिवार शाम कार सवार उसका शव फेंककर फरार हो गए थे। रविवार शाम व्हाट्सएप ग्रुप पर शव की तस्वीर देखकर गांव के लोगों ने उसकी पहचान रानी विश्वकर्मा (उम्र 27 साल) के रूप में की। वह शनिवार सुबह स्कूल में पढ़ाने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी थी। शिक्षिका के पिता ने स्कूल के मैनेजर विजय निषाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर स्कूल मैनेजर को हिरासत में ले लिया है।
रानी विश्वकर्मा, झंगहा क्षेत्र के बोहबार चौकी अंतर्गत खुरुहरी लोहार टोला निवासी सुभाष चंद्र विश्वकर्मा की बेटी थी। वह नई बाजार ब्रह्मपुर स्थित एक निजी एकेडमी में शिक्षिका थी। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे वह स्कूल गई थी। घर पर उसने बताया था कि उस दिन उसे वेतन मिलना था। देर शाम सात बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया, लेकिन वह स्विच ऑफ था। परिजनों ने स्कूल के अन्य शिक्षकों और प्रधानाचार्य से संपर्क किया तो पता चला कि रानी दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से चली गई थी। रविवार शाम करीब छह बजे व्हाट्सएप ग्रुप पर अज्ञात युवती के शव की तस्वीर देखकर गांव के लोगों ने रानी को पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। परिवार रामलक्षन पुलिस चौकी पहुंचकर शव की शिनाख्त की। रानी पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
कार की खुली डिक्की देखकर भी नहीं रोका
शनिवार शाम करीब सात बजे देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र के कन्हौली गांव के बाहर झाड़ियों के पास सफेद रंग की कार से शव फेंककर सवार फरार हो गए थे। ग्रामीणों ने कार का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से भाग निकला। कार घटना से छह किलोमीटर दूर रामलक्षन पुलिस चौकी के सामने से भी गुजरी थी। वहां मौजूद पुलिसवालों ने कार की डिक्की खुली देखी, लेकिन उसे रोका नहीं। फिर जब चलती कार से एक लड़की की लाश सड़क पर फेंके जाने का मामला सामने आया तो पुलिस शनिवार की रात भर और रविवार की शाम तक लाश की शिनाख्त की कोशिश करती रही। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखकर रानी के गांववालों ने उसे पहचान लिया।
ये भी पढ़ें:UP में नकली सीमेंट के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सौदागर भाइयों पर इनाम का ऐलानये भी पढ़ें:यूपी में दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे मेलेये भी पढ़ें:यूपी में मिशन-2027 के लिए मोदी-शाह संभालेंगे मोर्चा, हर कमिश्नरी में PM की रैली
पिता ने स्कूल मैनेजर पर दर्ज कराई एफआईआर
मारी गई शिक्षिका रानी विश्वकर्मा के पिता सुभाष विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पिछले आठ सालों से उस प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रही थी। 31 अक्टूबर को वह घर से स्कूल के लिए यह कहकर निकली थी कि आज उसे सैलरी मिलने वाली है। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिवारीजन उसकी तलाश में जुटे थे लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। एक नवंबर को देवरिया में लाश फेंके जाने की जानकारी मिली तो परिवार के लोगों ने वहां पहुंचकर शिनाख्त की। पिता ने स्कूल मैनेजर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


